{"_id":"6762d25a3eab7dd7ff0d4bf4","slug":"if-there-is-no-rain-in-the-district-for-10-more-days-drinking-water-schemes-will-be-affected-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-128615-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में और 10 दिन बारिश नहीं हुई तो प्रभावित होंगी पेयजल योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में और 10 दिन बारिश नहीं हुई तो प्रभावित होंगी पेयजल योजनाएं
Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
- तीन माह से नहीं हुई बारिश, जलाशयों का जल स्तर पहले से ही कम
- विभाग के अनुसार अभी अलार्मिंग स्थिति नहीं, लेकिन जल्द बारिश जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में और अगले 10 दिन तक बारिश नहीं हुई तो पेयजल योजनाएं प्रभावित होना शुरू हो जाएंगी। करीब तीन माह से जिले में बारिश नहीं हुई है। इस कारण जलाशयों का जलस्तर कम होता जा रहा है। विभाग के अनुसार अभी अलार्मिंग स्थिति नहीं है। लेकिन पानी के स्रोतों को रिचार्ज होने के लिए जल्द ही बारिश होना जरूरी है।
जल शक्ति विभाग नवंबर से लगातार पेयजल योजनाओं को पानी की आपूर्ति करने जलाशयों और प्राकृतिक स्रोतों की मॉनिटरिंग कर रहा है। विभाग ने सोमवार को ही जलाशयों के जल स्तर पर नई रिपोर्ट तैयार की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तो कोई अलार्मिंग स्थिति नहीं है, लेकिन ड्राई स्पेल इसी तरह से जारी रहता है तो पेयजल संकट हो सकता है। 10 से 15 दिन में बारिश नहीं होती है तो पेयजल योजनाएं आंशिक तौर पर प्रभावित हो सकती हैं। बिलासपुर सर्कल में कुल 288 पेयजल योजनाएं हैं। इनके पानी का मुख्य स्रोत सीर खड्ड, अली खड्ड और गोबिंद सागर झील है। गोबिंद सागर झील में पानी तो है लेकिन इस बार उसका जलस्तर पहले से बहुत कम है। वहीं, लंबे समय से बारिश नहीं होने से सीर खड्ड और अली खड्ड के पानी का प्रवाह भी बहुत कम है। सीर खड्ड पर झंडूता और घुमारवीं उपमंडल की अधिकतर पेयजल योजनाएं निर्भर हैं। जब अली खड्ड और गोबिंद सागर झील से सदर और श्री नयनादेवी उप मंडलों की पेयजल योजनाओं को पानी की आपूर्ति होती है। इसके अलावा कुछ योजनाएं प्राकृतिक स्रोतों पर भी निर्भर हैं।
कोट
अभी तक किसी पेयजल योजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हर माह जिले के जलाशयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभी अलार्मिंग वाली स्थिति नहीं है। यदि आने वाले 10 से 15 में बारिश नहीं होती है तो पेयजल योजनाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
राहुल दुबे, अधीक्षण अभियंता, बिलासपुर सर्कल