{"_id":"6096d1358ebc3e361d2e1689","slug":"husband-on-judicial-remand-bilaspur-news-sml369738513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति 21 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति 21 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। नाल गांव की महिला का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। पत्नी को प्रताड़ित और आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को पति को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 21 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शुक्रवार को महिला का शव नाल गांव के जंगल में संदिग्ध हालत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। महिला की पहचान मीना देवी (33) साल पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गांव कोहला डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई थी। हालांकि पुलिस की शुरुआत जांच में अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शिमला के जुन्गा से आई फोरेंसिक टीम ने वीरवार देर रात को ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला मीना देवी अपने पीछे पांच बेटियों को छोड़ गई है। मृतका के पिता बृज लाल निवासी ने स्वारघाट पुलिस को दिए अपने बयानों में दामाद महेंद्र सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उसे बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 21 मई तक न्यायिक हिरासत में मुक्त कारागार बिलासपुर भेज दिया है। बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा ने पुष्टि की है।