{"_id":"6533cd4c53b24a494d0ec554","slug":"himachal-is-the-land-of-heroes-anurag-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7497-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल वीरों की भूमि है : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल वीरों की भूमि है : अनुराग
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत
- कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव-2023 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की संस्कृति का सम्मान करना है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘मेरा माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत हर पंचायत में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को समर्पित अमृत वाटिकाएं स्थापित की गई हैं। इसी अभियान के तहत अब हर घर और हर गांव से मिट्टी एकत्रित करके इनके कलश नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों के माध्यम से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं। कहा कि मेरी माटी-मेरा देश के तहत जिले के हर ब्लॉक से मिट्टी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही देश के कुल 7500 ब्लॉकों से मिट्टी एकत्रित करके इंडिया गेट के समीप अमृत वाटिका बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नायकों के लिए ये वाटिका आजादी का अमृत महोत्सव का स्मारक होगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 आइलैंड का नामकरण किया है। कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है। केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित युवाओं को मन, वचन और कर्म से देश के विकास में अपना योगदान देने, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्प रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिलासपुर के शहीद अंकेश कुमार, शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा शहीद नरेश कुमार के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने युवा उत्सव कार्यक्रम के विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कविता लेखन में नेहा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और कशिश ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में मन्नत ने प्रथम, नीतिका द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में सृष्टि ने प्रथम, सात्विक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोटो प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और सृजल डोगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोक डांस प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज ने प्रथम, जवाहर लाल नवोदय स्कूल ने द्वितीय, गर्ल्स स्कूल बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री नयना देवी रणधीर शर्मा, विधायक झंडूता जीतराम कटवाल, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।