{"_id":"6ab96ce1b71ecdf3c20cc9c0","slug":"heard-peoples-grievances-in-ladda-issued-instructions-to-resolve-30-complaints-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168665-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लद्दा में सुनीं लोगों की समस्याएं, 30 शिकायतों के समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लद्दा में सुनीं लोगों की समस्याएं, 30 शिकायतों के समाधान के निर्देश
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लद्दा में जन समस्या सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मंत्री धर्माणी बोले-शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता
कहा- राजस्व अदालतों में सात लाख मामले निपटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत लद्दा में लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में करीब 30 शिकायतें और मांगें सामने आईं। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।
धर्माणी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू की गई है, जबकि जायका के सहयोग से करीब 3,000 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना को मंजूरी मिली है।
उन्होंने बताया कि विशेष राजस्व अदालतों के माध्यम से प्रदेशभर में करीब सात लाख लंबित मामलों का समाधान किया जा चुका है। घुमारवीं नागरिक अस्पताल में नौ और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 21 विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। स्थानीय मांग पर मंत्री ने जाहू-बम्म-लद्दा-घुमारवीं होते हुए एम्स के लिए बस सेवा शुरू करने का मामला मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। उन्होंने महिला मंडल लद्दा के मरम्मत कार्य के लिए एक लाख रुपये और महिला मंडल सलवाहण को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व जिला पार्षद गौरव शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उप-प्रधान भूपेंद्र सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।