फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

हिम सुरक्षा अभियान के तहत जिला में गठित होंगी 500 टीमें

Mon, 23 Nov 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। कोरोना वायरस, टीबी, कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों का पता लगाने के लिए 25 नवंबर से 27 दिसंबर तक हिम सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिम सुरक्षा अभियान के तहत जिला की लगभग 4 लाख 13 हजार 311 की आबादी को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कोरोना, टीबी, कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों से ग्रस्त लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को इन बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा तथा प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के रोगियों, क्षयरोग तथा कुष्ठ रोगियों, मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों की पहचान करना है। इसमें विशेष कर कमजोर आयु वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अभियान को सफल करने के लिए सभी खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जिला बिलासपुर में लगभग 500 टीमें गठित की जाएंगी। इन टीमों में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed