फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hanuman birthday

धूमधाम से मनाया वीर हनुमान का जन्मोत्सव

Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hanuman birthday
बिलासपुर के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर लगाया गया भंडारा। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को वीर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। पुजारी पंडित बाबू राम शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि महावीर हनुमान कलियुग में साक्षात हैं। हर संकट को हरने के लिए इनकी पूजा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान किंचित भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं। क्षण भर में दुखों का नाश करने वाले महावीर जहां प्रभु श्रीराम के दुखों को क्षण में हर लाए थे तो मनुष्य के दुख भी क्षणिक पूजा से हरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बल, बुद्धि और विद्या देने वाले हनुमान मात्र श्रीराम का नाम लेने से प्रसन्न हो जाते हैं। राज कुमार राय और पवन कुमार लुंबा ने बताया कि चने भटूरे, फ्रूट चाट, आइसक्रीम, जलेबी, लड्डुओं का भंडारा लगाया गया। इस मौके पर अनीश ठाकुर, अमित, पारस, रितेश मेहता, ओम प्रकाश मेहता, आरएन भट्टा, प्रवीण शर्मा, रतन लाल सांख्यान, रणजीत सिंह चौहान, पुनीत, मंजीत नड्डा, भुवनेश्वरी लुंबा, सुनील गुप्ता, संतोष भारद्वाज, विनय कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, राज कुमार, रामपाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed