फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should make strict law against chitta: Dharmani

चिट्टे के खिलाफ सख्त कानून बनाए सरकार : धर्माणी

Sun, 11 Feb 2024 04:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Government should make strict law against chitta: Dharmani
- शिक्षण संस्थानों में संस्कार संस्था कराएगी सर्वेक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। चिट्टे के खिलाफ सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए और चिट्टे के तस्करों को जेल भेजना चाहिए। इन तस्करों के साथ पुलिस को सख्ती से पेश आना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। यह बात संस्कार संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने नगर परिषद घुमारवीं वार्ड-2 में आयोजित घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि चिट्टे को लेकर सख्त कानून बनने चाहिए, ताकि हमारी युवा पीढ़ी और बच्चे सुरक्षित रह सकें और देश के निर्माण में अपना योगदान कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्था को अब हर गांव में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का इस अभियान के लिए भरपूर साथ मिल रहा है। घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा कार्यक्रम के तहत संस्था अब घुमारवीं के शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बीच एक सर्वेक्षण करवाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को इस अभियान के साथ जुड़ने और अपने आपको नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर और जनवरी में घुमारवीं विकास खंड की 40 पंचायतों में संपर्क अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर छोटी-छोटी बैठकों से इस अभियान की शुरुआत की, जो लगातार चल रही है। घुमारवीं उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के बीच में जागरूकता करने के लिए 50 हजार फॉर्म के माध्यम से अभियान चलाएगी। संस्था के लोग इस अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में जाकर अध्यापकों के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ने का काम करेंगे और इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर संजय शर्मा, सतीश गौतम, चंद्र शेखर, जगदीश गुप्ता, डॉ. तिलक राज, सुरेश, राजेश ठाकुर, आशु, अरविंद, नंद लाल, नीरज, गनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed