फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin against Chitta: Counseling a person who is addicted to drugs

घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा : नशे से घिर चुके व्यक्ति की करें काउंसलिंग

Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin against Chitta: Counseling a person who is addicted to drugs
बिलासपुर की कोटलू ब्राह्मणा पंचायत में ग्रामीणों को संबोधित करते संस्कार संस्था के संस्थापक महे
घुमारवीं में शुरू हुआ घर-गांव जागरूकता अभियान
विज्ञापन

-संस्कार सोसायटी 31 मार्च तक चलाएगी अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)।

उपमंडल घुमारवीं में संस्कार सोसायटी की ओर से घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत घर-गांव जागरुकता अभियान की शुरुआत कोटलू ब्राह्मणा से की गई। यह अभियान 31 मार्च तक पूरे घुमारवीं उपमंडल में चलेगा।

संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि संस्था के सदस्य घुमारवीं उपमंडल के घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ चिट्टे के आदी बन चुके बच्चों की काउंसलिंग भी करेंगे। उन्होंने कोटलू ब्राह्मणा पंचायत में इस अभियान की शुरुआत करते हुई स्थानीय लोगों से कहा कि अगर किसी के आस पड़ोस में कोई चिट्टे के नशे से घिर चुका है तो उसे हीन भावना से न देखें। उसकी काउंसलिंग कर इस नशे से बाहर निकलने का प्रयास करें। जो लोग चिट्टा बेचने का काम करते उनको गांव के लोग पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से पुलिस के हवाले करवाएं। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य हर एक पंचायत के जनरल हाउस में जाकर पंचायत प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अपील करेंगे कि पंचायत को नशामुक्त बनाएं। उन्होंने बताया कि संस्था ने पिछले एक वर्ष से विभिन्न कार्यक्रमों व माध्यमों से इस अभियान को जनता और युवाओं के बीच में ले जाने की एक सार्थक पहल की है। घुमारवीं की 40 पंचायतों के प्रतिनिधियों से पत्र व व्यक्तिगत संपर्क से चर्चा करने के बाद 24 पंचायत के 30 स्थानों पर बड़ी व छोटी बैठकें की गई। इसके अतिरिक्त 20 शिक्षण संस्थानों में जाकर जागरुकता का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर कोटलू ब्राह्मणा पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, वार्ड सदस्य देशराज शर्मा, संडयार पंचायत के उप प्रधान बिशन सिंह जामवाल, शशि गौतम, सतीश कुमार, उर्मिला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed