फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gave information about road safety rules to students

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

Thu, 07 Dec 2023 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Gave information about road safety rules to students
- रोड सेफ्टी क्लब की ओर से किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्यामलाल धीमान ने की।

प्राचार्य ने सीट बेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक लाइट, हाथ चिन्ह, हेलमेट, यातायात नियम आपातकालीन सेवाएं और अन्य सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि हर साल देश और राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इससे कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान भाषण, निबंध लेखन, नारा लेखन और चित्रकला जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अजय चौहान, प्रो.सुभाष शर्मा, प्रो.साक्षी मेहता, विजय जमवाल, वरिष्ठ सहायक हिमेश गौतम और लिपिक विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed