फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   forlane

अब एसडीएम श्री नयना देवी ही करेंगे कार्रवाई

Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
forlane
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में अधिगृहित की गई भूमि का केंद्र सरकार के नाम दर्ज इंतकाल पढ़ने योग्य न होने की रिपोर्ट उपमंडलाधिकारी श्री नयना देवी ने उपायुक्त बिलासपुर को सौंप दी है। उपायुक्त ने अब मामले पर से अपने हाथ खींच लिए हैं। अब उपायुक्त ने अपने आदेशों में एसडीएम श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। खबर की पुष्टि जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह के कार्यालय से जारी पत्र संख्या बीएलएस-एस-के-12(429)/2017 29268-269 से हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 14 अक्तूबर 2019 को जिला बिलासपुर में फोरलेन से संबंधित विषयों पर डीसी बिलासपुर की अध्यक्षता में सभी उपमंडलाधिकारियों, एनएचएआई तथा सड़क निर्माण कंपनी के साथ संयुक्त बैठक हुई थी। जिसमें फोरलेन विस्थापितों एवं प्रभावितों को आ रही परेशानियों बारे अवगत करवाते हुए एसडीएम स्वारघाट ने चार पटवार सर्किलों के सात मुहालों का रिकॉर्ड पढ़ने योग्य नहीं है के बारे में डीसी बिलासपुर को अवगत करवाया। एसडीएम स्वारघाट ने चार पटवार सर्किलों के सभी सात गांवों की सूची डीसी बिलासपुर को भी सौंप दी।
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा डीसी बिलासपुर को रिपोर्ट सौंपने के बाद उस पर कार्रवाई करने की जगह अपने हाथ खींच लिए और कहा कि एसडीएम स्वारघाट अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। अब हालत यह है कि भू-अर्जन अधिकारी रिकॉर्ड दुरुस्ती के आश्वासन के बिना कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि तत्कालीन तहसीलदार घुमारवीं ने राजस्व सचिव हिमाचल प्रदेश को अवगत करवाया है कि जब तक एरिया डीनोटिफाइड नहीं होगा दुरुस्ती करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपप्रधान अशोक कुमार और महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि एसडीएम घुमारवीं ने भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई मुख्यालय बिलासपुर के तहसीलदार को रिकॉर्ड दुरुस्ती बारे नियमानुसार आवेदन देने बारे कहा है। वास्तविकता यह है कि रिकॉर्ड दुरुस्ती के मसले पर कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं है। सब एक दूसरे को कार्रवाई करने बारे लिख रहे हैं, हो कुछ नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed