{"_id":"60bfaa018ebc3ea6de3f7c4c","slug":"fishs-died-in-lake-bilaspur-news-sml3729813177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील में मरी मिली दर्जनों मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में मरी मिली दर्जनों मछलियां
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट कस्बे के समीप कृत्रिम झील में दर्जनों मछलियां मर गई हैं। हालांकि उक्त झील क्षेत्र नालागढ़ सीमा में पड़ता है। लेकिन स्थानीय लोगों का आना-जाना रोजाना यहां से होता है। मछलियां मरने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मछलियां मरने का कारण बारिश के बाद झील में काफी मात्रा में गाद और कचरा भरना हो सकता है।
झील में गाद व कचरा भर जाने से मछलियों को स्वच्छ पानी व ऑक्सीजन की कमी हो गई होगी। इसी कारण मर गई होंगी। गर्मी के कारण कृत्रिम झील में पानी का स्तर काफी कम हो गया था। स्थानीय लोगों ने टैंकर से पानी मंगवाकर इस झील में पानी डाला था। ताकि झील में मछलियों का जीवन खतरे में पड़े। पिछले साल ही स्थानीय लोगों ने झील में मछलियों का बीज डाला था।
मंगलवार सुबह स्वारघाट के स्थानीय बबली राम आटे की गोलियां बनाकर कृत्रिम झील में डालने के लिए गया तो कुछ मछलियां मरी हुई थीं।