{"_id":"696e2c7652c86a0b2b09a496","slug":"fire-broke-out-on-the-second-floor-of-a-general-store-in-tarailu-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152486-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तरैलू में जनरल स्टोर की दूसरी मंजिल पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तरैलू में जनरल स्टोर की दूसरी मंजिल पर लगी आग
Mon, 19 Jan 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के तरैलू में दुकान में लगी आग को बूझाते दमकल विभाग के कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
दुकान मालिक को 20 लाख रुपये का नुकसान
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत गांव तरैलू में लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ स्थित तनिष्क जनरल स्टोर की दूसरी मंजिल पर सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, तनिष्क जनरल स्टोर के मालिक सुभाष चंद्र पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव तरैलू, डाकघर बल्हसीणा तहसील झंडूता ने बताया कि उसकी दुकान में कपड़े, मूर्तियों की सजावट का सामान व अन्य पूजा सामग्री का कारोबार किया जाता है। दुकान संचालन में उनकी पत्नी अनुराधा भी सहयोग करती हैं। बताया जा रहा है कि आग दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में दुकान में रखा कपड़ा, सजावटी सामान व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। झंडूता फायर सब स्टेशन के प्रभारी राकेश कुमार रघु ने बताया कि सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।