फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dry weather increased the concern of farmers in the district

Bilaspur News: सूखे मौसम ने बढ़ाई जिले में किसानों की चिंता

Mon, 24 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dry weather increased the concern of farmers in the district
- विभाग ने दी जुलाई के पहले सप्ताह तक खरीफ फसल बुवाई की सलाह
विज्ञापन

-जिले में 26 हजार हेक्टेयर पर मक्का, दो हजार हेक्टेयर पर लगती हैं मौसमी सब्जियां


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। इस बार समय पर बारिश न होने के कारण जिले के किसानों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। बारिश न होने की वजह से हर किसान चिंतित हो रहा है। अकेले बिलासपुर जिले में 26 हजार हेक्टेयर में किसान मक्का की बुआई करते हैं। वहीं जिले के अधिकतर किसानों की यह नकदी फसल कहलाती है।
ज्यादातर किसान इससे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसके अलावा किसान सात सौ हेक्टेयर में धान की बुआई करते हैं, जबकि छह सौ हेक्टेयर पर दलहन, दो हजार हेक्टेयर पर मौसमी सब्जियां, 1500 हेक्टेयर पर अन्य फसलों की बुआई करते हैं। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार खरीफ की फसल की बुआई का सही समय जून माह के अंत तक होता है, लेकिन कई बार समय पर बारिश न होने के कारण किसानों को जुलाई के पहले सप्ताह तक खरीफ की फसल की बुआई करने की सलाह दी जाती है। इस बार बारिश ने कृषि विभाग की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। विभाग का कहना है कि शीघ्र बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। किसान अपने खेतों को फसल की बुआई करने के लिए तैयार रखें। खेतों में देशी खाद डाल कर खेतों से खरपतवार को हटा दें।
विज्ञापन

बताते चलें कि बिलासपुर जिले में कृषि विभाग ने सदर, घुमारवीं, झंडूता और स्वारघाट सहित चारों विकास खंडों में मक्के के बीज की 1700 क्विंटल बीज की सप्लाई किसानों को बांट दी है, जबकि चरी की 1250 क्विंटल, बाजरा 550 क्विंटल, धान तीन क्विंटल, मास (माह) आठ क्विंटल, मोटे अनाज का बीज 26 क्विंटल जिले के किसानों को वितरित करवा दिया है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो किसान किन्हीं कारणों से मक्की का बीज लेने से रह गए हैं वह किसान भवन बिलासपुर में दो-तीन दिन के भीतर बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग बिलासपुर के उप निदेशक डॉ. शशिपाल शर्मा ने बताया कि जिले के चारों विकास खंडों में किसानों को खरीफ की फसल के सभी बीज समय पर वितरित करवा दिए गए हैं। कोई किसान बीज लेने से रह गया है तो वह किसान भवन बिलासपुर से ले सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश न होने की वजह से कृषि विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed