Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dialysis patients at AIIMS will receive advanced treatment facilities; 600 HDF sets will be procured.

Bilaspur News: एम्स में डायलिसिस मरीजों को मिलेगी उन्नत उपचार सुविधा, खरीदे जाएंगे 600 एचडीएफ सेट

Thu, 26 Nov 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dialysis patients at AIIMS will receive advanced treatment facilities; 600 HDF sets will be procured.
नेफ्रोलॉजी विभाग ने जारी की कोटेशन, सामान्य डायलिसिस के मुकाबले एचडीएफ तकनीक से रक्त की बेहतर सफाई में मिलेगी मदद
विज्ञापन

सामान्य डायलिसिस के मुकाबले अधिक प्रभावी तरीके से अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में सक्षम है यह तकनीक
संवाद न्यूज एजेंसी
एम्स बिलासपुर का डायलिसिस और नेफ्रोलॉजी विभाग 600 विशेष एचडीएफ ब्लड ट्यूबिंग सेट खरीदेगा। इसके लिए विभाग की ओर से कोटेशन जारी कर दी गई है। इन सेट की उपलब्धता से संस्थान में हेमोडायफिल्ट्रेशन (एचडीएफ) उपचार के लिए जरूरी सामग्री का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। सामान्य डायलिसिस के मुकाबले उन्नत मानी जाने वाली इस तकनीक से रक्त में मौजूद छोटे और मध्यम आकार के अपशिष्ट पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। जब गुर्दे ठीक से काम नहीं करते तो शरीर में अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल जमा होने लगते हैं। ऐसे में डायलिसिस के माध्यम से रक्त को साफ किया जाता है। सामान्य हेमोडायलिसिस में मुख्य रूप से डिफ्यूजन प्रक्रिया से अपशिष्ट पदार्थ हटाए जाते हैं, जबकि एचडीएफ में डिफ्यूजन के साथ कन्वेक्शन प्रक्रिया का भी इस्तेमाल होता है। इससे छोटे पदार्थों के साथ मध्यम आकार के कुछ अपशिष्ट पदार्थों को भी हटाने में मदद मिलती है। एम्स बिलासपुर के डायलिसिस और नेफ्रोलॉजी विभाग की ओर से इन 600 विशेष एचडीएफ ब्लड ट्यूबिंग सेट की खरीद के लिए कोटेशन जारी की गई है।
विशेष ट्यूबिंग सेट से संचालित होगी एचडीएफ प्रक्रिया
एचडीएफ उपचार में विशेष ब्लड ट्यूबिंग सेट की अहम भूमिका होती है। यह मरीज के शरीर और डायलिसिस मशीन के बीच रक्त के आवागमन का माध्यम बनता है। इसमें आर्टिरियल लाइन के जरिये रक्त मशीन तक पहुंचता है, जबकि वीनस लाइन से शुद्ध होने के बाद रक्त वापस शरीर में जाता है। इसके अलावा सब्स्टीट्यूशन पंप सेगमेंट उपचार के दौरान जरूरी तरल के नियंत्रित प्रवाह में मदद करता है। खरीदे जाने वाले सेट में एंटी फोमिंग डिजाइन वाले ड्रिप चैंबर होंगे, जो रक्त में झाग और हवा के बुलबुले बनने की समस्या कम करने में सहायक होंगे। इनमें दवाएं देने के लिए विशेष पोर्ट भी उपलब्ध होंगे। वहीं, ट्रांसड्यूसर प्रोटेक्टर मशीन के प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम को रक्त और तरल के संपर्क से सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

निप्रो सुरडियल एक्स मशीन के अनुकूल होंगे सेट
विभाग की ओर से खरीदे जाने वाले विशेष ट्यूबिंग सेट निप्रो सुरडियल एक्स एचडीएफ मशीन के अनुकूल होंगे। इस मशीन का इस्तेमाल सामान्य हेमोडायलिसिस के साथ एचडीएफ जैसी उन्नत प्रक्रिया के लिए भी किया जा सकता है। एचडीएफ उपचार में विशेष शुद्ध सब्स्टीट्यूशन फ्लुइड का उपयोग किया जाता है। इसकी जरूरत और मरीज के लिए उपचार की उपयुक्तता का निर्णय चिकित्सक उसकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed