फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees performed Jala Abhishek amidst the cheers of Har Har Mahadev.

Bilaspur News: हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Wed, 26 Feb 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jala Abhishek amidst the cheers of Har Har Mahadev.
घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर पन्याला, लक्ष्मी नारायण मंदिर डियारा में लगी लंबी कतारें
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक किया भगवान शिव का गुणगान

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़/बिलासपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर से लेकर गांव तक भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान शिव का गुणगान किया। बिलासपुर शहर में भगवान शिव की झांकी निकाली गई।
घुमारवीं के पन्याला स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर और बिलासपुर शहर के डियारा स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर में भक्तों की कतार सड़क किनारे तक पहुंच गई। भक्त कतारों में खड़े हो कर भगवान शिव का गुणगान करते रहे और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर परिसर में पुजारी वर्ग ने भी काल सर्प दोष निवारण के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की। ताकि कालसर्प दोष से पीड़ित श्रद्धालुओं को दोष से मुक्ति मिल सके। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया। श्रद्धालुओं को गाजर के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर एलईडी भी लगाई गई थी। बता दें कि द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर पन्याला में ग्यारह छोटे और एक बड़ा शिवलिंग स्थापित है। हर साल महाशिवरात्रि पर्व पर बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर के कई क्षेत्रों के हजारों शिव भक्त यहां पूजा अर्चना करते हैं। वीरवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मंदिर डियारा में भी भक्तों ने मंदिर स्थित प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके अलावा कुनाला स्थित गोपाल मंदिर, शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी, मारकंड मंदिर, संतोषी माता मंदिर हारकुकार बच्छरेटू महादेव मंदिर, त्रिलोकी नाथ मंदिर बैरी रजादियां, सदा शिव मंदिर पंजगाईं, बाग मंदिर पंजगाईं, ताड़केश्वर महादेव मंदिर बंदला सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी मंदिर परिसरों में साफ.-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। इसके अलावा गांव में लोगों ने अपने स्थानीय मंदिरों में भजन-र्कीतन का आयोजन किया। साथ ही फलहार के भंडारे भी लगाया गया। मंदिरों में भांग के घोटे का भी भक्तों ने खूब आनंद लिया।

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

घुमारवीं के शिव धाम पन्याला में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed