फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Despite having online facility, youth are reaching employment office

Bilaspur News: ऑनलाइन सुविधा होने के बावजूद रोजगार कार्यालय पहुंच रहे युवा

Fri, 24 Nov 2023 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Despite having online facility, youth are reaching employment office
- युवा ईईएमआईएस पोर्टल पर स्वयं कर सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। ऑनलाइन सुविधा होने के बावजूद प्रतिदिन 100 से अधिक बेरोजगार युवा पंजीकरण और नवीनीकरण करवाने के लिए उप रोजगार घुमारवीं कार्यालय पहुंच रहे हैं। कारण यही है कि ज्यादातर युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण की कोई जानकारी ही नहीं है, जिन्हें थोड़ी बहुत जानकारी भी है वह भी व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन सुविधा का लाभ न लेकर उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं पहुंच रहे हैं।

कार्यालय में विभागीय कर्मचारी ईईएमआईएस पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण की जानकारी दे रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा कि युवा इस ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से स्वयं ही प्रमाणित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन माध्यम से श्रम एवं रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। पंजीकरण के साथ नवीनीकरण के लिए भी पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसका लिंक भी विभाग द्वारा जारी किया गया है, ताकि अभ्यर्थी खुद ही वेबसाइट पर जाकर अपना तमाम कार्य निपटा सकें, लेकिन अभी भी ज्यादातर युवा बेरोजगारों तक यह जानकारी के न पहुंचने से दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले उम्मीदवार यात्रा संबंधी वित्तीय खर्च करके कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया सभी युवा विभाग की ईईएमआईएस साइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें, इसके बाद उन्हें एक विभाग की तरफ से ओटीपी आएगा। ओटीपी आने के बाद वह अपना नाम तथा पासवर्ड डालकर अपनी आईडी बना लें। इस आईडी को डालकर युवा पोर्टल पर अपना अकाउंट खोल सकते हैं। इसके बाद वह इस पोर्टल पर पंजीकरण और नवीनीकरण स्वयं कर सकता है। यही नहीं अगर किसी आवेदक की शादी होने के बाद दूसरी जगह पंजीकरण स्थानांतरण करना चाहता है तो वह स्वयं साइट ओपन करने के बाद रिक्वेस्ट ऑप्शन में जाकर के अपने पंजीकरण का स्थानांतरण भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed