फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner inaugurated Power Gym under PMEGP Scheme

Bilaspur News: उपायुक्त ने पीएमईजीपी योजना के तहत पावर जिम का किया शुभारंभ

Mon, 13 Oct 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inaugurated Power Gym under PMEGP Scheme
डीसी बिलासपुर पीएमईजीपी योजना के तहत पावर जिम  शुभारंभ  करते हुए। स्रोत जनसंपर्क विभाग
युवाओं के लिए जिम प्रदान करेगा रोजगार के अवसर : राहुल कुमार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला मुख्यालय बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को कॉलेज चौक के पास पावर जिम फिटनेस एंड हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया। यह जिम प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी बल्कि समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढाएगी।


इस जिम की स्थापना युवा उद्यमी मोहित बंसल ने की गई है। उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त कर इस जिम की शुरुआत की। जिम की स्थापना में कुल लगभग 25 लाख रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। नियमित रूप से जिम, योग, वॉक और अन्य प्रकार के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से न केवल व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त होता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वह फिट इंडिया के संकल्प को जीवन में अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed