फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to build foot overbridge on Ali Khad in Kuddi-Nog

Bilaspur News: कुड्डी-नोग में अली खड्ड पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग

Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand to build foot overbridge on Ali Khad in Kuddi-Nog
राम पंचायत कुड्डी नोग में अली खड्ड पर यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की है मांग। संवाद
-दो पंचायत के 500 से अधिक लोग होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

-बरसात के समय खड्ड पार करना बन जाता है मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत कुड्डी और नोग में लोगों ने अली खड्ड पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई है। यदि यह फुट ओवर ब्रिज बनता है तो दोनों पंचायतों के करीब 500 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

कुड्डी और नोग पंचायत के बीच स्थित अली खड्ड बरसात में लोगों के लिए आफत बन जाती है। जलस्तर बढ़ने से यहां पर खड्ड पार करना खतरे से खाली नहीं होता है। नोग गांव के लोगों को तो हर दिन खड्ड पार करके आना-जाना पड़ता है। घरों का सामान भी खड्ड पार कर ही पहुंचाया जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बच्चे हर दिन खड्ड पार कर ही स्कूल पहुंचते हैं। बरसात में तो इन बच्चों को कई बार स्कूल से छुट्टी करनी पड़ती है। बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में तत्कालीन सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने यहां पर फुट ओवरब्रिज बनाने की कवायद शुरू की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने इस स्थान का निरीक्षण भी किया था। हालांकि उसके बाद यह कवायद आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद बामटा वार्ड से जिला परिषद गौरव शर्मा ने इस ओर ध्यान दिया। उन्होंने कई बार प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया। गौरव शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के आसपास 15 घराट हैं। यदि यहां पर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज बनाया जाता है तो स्थानीय युवा इन घराटों को अच्छे से चला पाएंगे। क्योंकि यहां पर लोगों को आवागमन में आसानी होगी। गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार वैसे भी स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। अगर युवा इन घराटों को चलाएं तो रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि यहां पर फुट ओवरब्रिज बनाया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed