फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for policy to homeguard

होमगार्ड के लिए बनाई जाए स्थायी नीति : चौहड़िया

Mon, 18 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
demand for policy to homeguard
घुमारवीं में होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में उपस्थित जवान। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने की। उन्होंने होमगार्ड जवानों के लिए स्थायी नीति बनाई की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार होमगार्ड की भर्ती करने जा रही है। सरकार से आग्रह किया कि जब तक सरकार जवानों के लिए स्थायी नीति नहीं बनाती हैं तब तक भर्ती न की जाए। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों ने स्थायी नीति बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी मांग उठाई है। इसलिए विश्वास है कि अगली कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर फैसला नहीं होता है तो होमगार्ड जवान का परिवार सड़कों पर उतरने के लिए मजूबर होगा। इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष अशोक रंगडा, जिला अध्यक्ष विजय धर्माणी, राज्य महासचिव उर्मिला वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेमराज, राज्य प्रचार सचिव विजय कुमार राणा, प्रेमी देवी, किरण बेदी, बाबू राम, संजीव कुमार, गुरदेव चंद, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed