{"_id":"62cc6eff5b0dc96c6f630c76","slug":"demand-for-free-electricity-and-water-bilaspur-news-sml4149324183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों ने मांगा मुफ्त बिजली और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों ने मांगा मुफ्त बिजली और पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों ने सरकार से बिजली और पानी की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही धौलरा मंदिर को फिर से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के अधीन लाने की पैरवी भी की है। सोमवार को परिधि गृह में बैठक का आयोजन कर समिति ने इस बाबत प्रस्ताव पारित किए।
महासचिव जय कुमार ने बताया कि पारित किए गए प्रस्तावों में मांग की गई कि बिलासपुर शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर को ट्रस्ट के अधीन लाने से लेकर अब तक का आय-व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। शहर की करोड़ों रुपये की सर्वाधिक आय वाले धौलरा मंदिर को दोबारा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के अधीन लाया जाए। मेन मार्केट बिलासपुर सहित सभी सेक्टरों में वाहन पार्किंग के लिए यलो लाइन लगाने, राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर के साथ प्लॉट नंबर और भाखड़ा विस्थापित होने का उल्लेख किया जाए। भाखड़ा विस्थापितों को लीज पर दिए गए प्लाटों का लीज रेंट प्राप्त करने को लेकर उचित कार्रवाई के लिए भी प्रस्ताव पास किया गया।
बिलासपुर नगर के सभी भाखड़ा विस्थापितों से आग्रह किया गया कि उपायुक्त कार्यालय भवन की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 103 में अपने प्लाटों का लीज रेंट सभी विस्थापित जमा करवा दें, ताकि उनकी लीज नियमित हो सके। बैठक में ओम प्रकाश, एसआर आजाद, रविंद्र नाथ भट्टा, सुखराम, अमर सिंह, नंद किशोर, राम सिंह, बीएन शर्मा, राम कृष्ण शर्मा, जेके नड्डा, अमृत लाल नड्डा, जगदीश कौंडल व देवी राम वर्मा आदि सहित कई भाखड़ा विस्थापित उपस्थित रहे।