फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand,empoly,rise

कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ गरजा महासंघ

Tue, 28 Jul 2020 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
demand,empoly,rise
बिलासपुर। बिलासपुर में सोमवार को राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से चलाए जा रहे सरकार जगाओ सप्ताह के तहत जिला इकाई ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में न तो कर्मचारियों की मांगों पर कोई चर्चा हुई और न ही जेसीसी की बैठक हो पाई है। जबकि छह माह के अंतराल पर सरकार के जेसीसी की बैठक होना अनिवार्य है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण पूरे देश में गत 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक पूरे देश मेें सरकार जगाओ सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बल्कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे है।ं उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में पंजाब का इंतजार किए बिना वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, अंधाधुंध निजीकरण की प्रथा को बंद करने, श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापिस लेने, रदद श्रम कानूनों को फिर से बहाल करने व कर्मचारियों तथा श्रमिकों की वेतन विसंगतियों को दूर कर उन्हें पूरा वेतन मिलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव विनोद भारद्धाज, जिला उप प्रधान रतन लाल ठाकुर, चमन शर्मा व अशोक कुमार सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed