{"_id":"5724bb1d4f1c1b744ba9157e","slug":"dehatar-cricket-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैहतर क्रिकेट टीम ने हराया हरलोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैहतर क्रिकेट टीम ने हराया हरलोग
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैहरन पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथर खिलाड़ी और युवक मंडल के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत मैहरन में युवक मंडल सलोन मौंडल ने शनिवार को क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने किया। युवक प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रॉफी में क्षेत्र की 18 टीमें भाग ले रही हैं।
शनिवार को क्रिकेट ट्रॉफी का पहला मैच हरलोग और दैहतर क्रिकेट टीम के बीच शुरू हुआ। इसमें दैहतर क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 72 रन बनाए। 73 रनों के लक्ष्य हासिल करने को उतरी हरलोग क्रिकेट टीम महज 51 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
दैहतर क्रिकेट टीम ने पहला मैच 21 रनों से जीत लिया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महेंद्र धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को क्रिकेट जगत में आज जो भी स्थान प्राप्त हुआ है। उसका श्रेय बीसीसीआई सचिव व सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार देश में मुद्रा बैंक, स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, जन-धन योजना और फसल बीमा योजना सहित कई विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से विभिन्न योजनाओं के लिए पर्याप्त धन मिलने के बावजूद भी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने घुमारवीं उपमंडल में बढ़ती हुई पानी की समस्या, बिजली की अनियमित सप्लाई तथा सड़कों की खस्ता हालात पर चिंता जताई।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश सरकार की नाकामियों को आम लोगों तक पहुचाएं। इस अवसर पर चंपा देवी, रूप लाल, प्रदीप रतवान, बृज लाल, नरेश बब्बी, मुकेश, पंकज, मनोज और विक्की सहित अन्य उपस्थित थे।