फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC Bilaspur asks HODs to seek reports about goverment houses and take action on misuse

सरकारी आवासों की मांगी रिपोर्ट, सबलेटिंग पर होगी कार्रवाई

Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
DC Bilaspur asks HODs to seek reports about goverment houses and take action on misuse
बिलासपुर के बचत भवन में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के प्रबंधन के लिए आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्? - फोटो : BILASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में सरकारी आवासों की दुरुपयोग पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सरकारी आवासों का निरीक्षण करें कि किसी आवास का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है और उसकी रिपोर्ट अधोक्षस्ताक्षरी को दें।
कहा कि सबलेटिंग का मामला सामने आने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। जिले में सरकारी विभागों के कार्यों के क्रियान्वयन और समीक्षा के लिए उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक की गई।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को शुद्ध पानी की सुविधा देने के लिए एम्स कोठीपुरा, डीसी कार्यालय और लुहणू में लोगों की सुविधा के लिए वाटर एटीएम लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सुविधा लोगों को 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों या कामगारों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल में करवाएं। उन्होंने उपमंडलाधिकारी घुमारवीं और झंडूता को ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपयुक्त भूमि का शीघ्र चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिलासपुर शहर में 22 शौचालयों की दशा सुधारने के लिए निरीक्षण किए जाएं।
वहीं जो शौचालय खस्ताहाल हैं, उन्हें तोड़ा जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि घुमारवीं और श्री नयना देवी जी में केंद्रीय विद्यालय को खोलने की औपचारिकता शीघ्र पूरी कर इसमें आ रही समस्याओं को दूर किया जाए।
इस अवसर पर एडीसी तोरुल रवीश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, सहायक आयुक्त योगराज धीमान, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, पीओडीआरडी, राजेंद्र गौतम, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद उर्वशी वालियां, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजेंद्र सिंह जुबलानी, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर, श्रम अधिकारी भावना शर्मा उपस्थित रहे।

हेलीपैड प्रक्रियाओं को गति देने की हिदायत
उन्होंने जिले में बनने वाले हेलीपैड से जुड़ी प्रक्रियाओं को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लुहणू और ऋषिकेश सहित अन्य घाटों पर स्वच्छता अभियान के साथ घाटों की मरम्मत कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed