फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural news bilaspur

Bilaspur News: हनुमान जन्मोत्सव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 02 Apr 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
cultural news bilaspur
सुंदरकांड का किया पाठ, हवन यज्ञ के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं का बांटा प्रसाद
विज्ञापन

स्वामी राजेंद्र गिरि महाराज ने बताई सनातन धर्म की महत्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वीरवार को संकट मोचन हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर वीर हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान मंदिर पुनर्निर्माण समिति के बैनर तले धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वामी राजेंद्र गिरि महाराज ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की। हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक कमल गौतम भी मौजूद रहे। स्वामी गिरि महाराज ने भक्तों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन और वीर हनुमान की भक्ति एवं शक्ति स्वरूप समर्पण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विविधता में एकता ही सनातन धर्म की विशेषता है। वहीं, कमल गौतम ने हिंदू धर्म को एक सूत्र में पिरोने के बारे में लोगों को जागरूक किया। समिति के प्रधान अनिल वात्सायन और उपप्रधान राज कुमार राय ने विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। सुबह आठ बजे हवन यज्ञ शुरू हुआ, जिसमें शहर के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। करीब 11 बजे हनुमान सुंदरकांड कीर्तन मंडली की ओर से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड की समाप्ति के बाद हवन यज्ञ में पूर्णाहुतियां डाली गईं। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। फ्रूट चाट, कॉफी, जलेबी, फल, आइसक्रीम और धाम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल हैप्पी, राज कुमार राय, हर्ष मैहता, विनय कुमार बंटी, अजय चंदेल, अनूप वात्सायन, अनीश ठाकुर, विनोद शर्मा, मनीष ठाकुर, दीपक पाटिल, चंदन शर्मा, राकेश शर्मा, कुलभूषण, शुभम, पंडित बाबू राम शर्मा, मीना कुमारी, किरण बाला, इंद्रा खोसला और अन्य महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। समिति के उपाध्यक्ष राज कुमार राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed