फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crop Insurance

किसान 15 जुलाई तक करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा

Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crop Insurance
बिलासपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, कंपनियों के प्रतिनिधि और जिला सामुदायिक सेवा केंद्र प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को सफल बनाने के लिए किसानों में सभी माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसान अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मक्की और धान की फसल की कुल बीमित राशि 30,000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम 10 फीसदी व पांच फीसदी निर्धारित की गई है। किसानों की ओर से दो फीसदी ही प्रीमियम वहन किया जाएगा। शेष राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने के लिए हलका पटवारी से अपनी जमीन की जमाबंदी नकल व फसल प्रमाण पत्र जारी करने के बाद इसे लोकमित्र केंद्र में प्रपत्र भरकर जमा करवाएं तथा प्रीमियम की रसीद भी प्राप्त कर लें। उपायुक्त ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे कृषि विभागों द्वारा लगाए गए प्रशिक्षण शिविरों में किसानों को फसल बीमा की योजना के बारे में जागरूक करें। उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि वे जानकारी व किसी भी प्रकार की शंका के समाधान के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी के जिला प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9857075081 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed