फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   youngster drown in gobind sagaa lake.

मछलियों को आटा डालने गए युवक की डूबने से मौत

Sun, 21 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Sun, 21 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
youngster drown in gobind sagaa lake.
drowned

विकास खंड स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत तंबौल के गांव नेरली में मछलियों को आटा देते वक्त एक युवक की गोबिंदसागर झील में डूब गया। इससे युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मछलियों को आटा देते समय युवक का पांव फिसल गया और इससे वह झील में डूब गया।

विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार उर्फ काकू उम्र 21 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह गांव नेरली धनसवाई शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घर के समीप ही गोबिंद सागर झील के किनारे अकेला मछलियों को आटा डालने के लिए गया था। माना जा रहा है कि आटा डालते समय युवक का पांव फिसल गया और वह झील के गहरे पानी में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मनोज कुमार के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को पता था कि उनका बेटा मछलियों को आटे की गोलियां डालने गया है। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से उसे झील में तलाश करना शुरू किया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक के शव को देर रात पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बिलासपुर से पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को मनोज कुमार के शव को जिला अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की झील में डूबने से मौत होने के कारण परिजनों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण सदमे में हैं।

डीएसपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त मछलियों को आटा डालते समय नेरली गांव के मनोज कुमार की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई है। बिलासपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।


तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने शोकग्रस्त परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए युवक की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रूपये फौरी राहत भी प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed