फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   youngster brunt in house fire in bilaspur, died

हीटर की आग से जला प्रवासी, मौत

Fri, 10 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Fri, 10 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
youngster brunt in house fire in bilaspur, died
FIRE - फोटो : demo pic

घुमारवीं शहर के साथ लगे दकड़ी चौक पर किराये के कमरे में रहने वाले प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि देर रात हीटर से फैली आग में जलने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक अपने पिता के साथ यहां पर काफी समय से रह रहा था। पुलिस नेे मामला दर्ज कर युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार को सीर खड्ड किनारे स्थित युवक का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक युवक रिंकू (20) पुत्र दयाराम गांव टिक्करीयां गोरखपुर, उत्तर प्रदेश अपने पिता के साथ रोजाना की तरह काम करने के बाद वीरवार देर रात कमरे में हीटर जला कर सो गए। इससे किसी कारणवश कपड़ों मे आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात स्थानीय लोगों को आग लगने का पता चला। इसके बाद युवक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आग से झुलसे युवक को बचाने की काफी कोशिश की।

मगर ज्यादा जलने के कारण युवक को नहीं बचाया जा सका। घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। यहां पर उन्होंने देर रात ही युवक का शव कब्जे में ले लिया था।


शुक्रवार सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके बाद युवक का सीर खड्ड किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हीटर से फैली आग में जलने से प्रवासी युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed