{"_id":"5863f65e4f1c1b7675eec81b","slug":"women-arrested-in-fack-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अकाउंट बना महिला को बदनाम करने वाली गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अकाउंट बना महिला को बदनाम करने वाली गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
facebook
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक महिला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके उसे जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। फोन में आरोपी महिला ने अकाउंट बना रखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी ने उसके नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। इसके जरिये उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
यहां तक की फर्जी अकाउंट बना कर महिला को कॉल गर्ल बताया जा रहा था। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पाया गया कि आरोपी महिला चंडीगढ़ में रह रही है। इसके बाद पुलिस की टीम थाना प्रभारी सदर की अगुवाई में चंडीगढ़ गई। जहां से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद महिला के बयान दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला भी बिलासपुर जिला से संबंध रखती है और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रही है।
थाना प्रभारी बिलासपुर भूपेंद्र ने बताया कि फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिला को बदनाम करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।