{"_id":"58f39e274f1c1b1874470996","slug":"two-accussed-in-hrtc-driver-assulat-case-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी चालक से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी चालक से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। घुमाणी चौक पर 14 अप्रैल को एचआरटीसी बस चालक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपी युवकों को घुमारवीं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों शनिवार देर शाम मोबाइल लोकेशन के आधार पर भगेड़ के पास से पकड़ा था। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस दोनों की लोकेशन जांचने में जुटी थी। शनिवार रात आठ बजे दोनों युवकों की मोबाइल लोकेशन भगेड़ के समीप मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने भगेड़ के पास दोनों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सौरभ उर्फ हनी पुत्र प्यार सिंह, रविंद्र उर्फ रवि पुत्र राजेश कुमार निवासी डून के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि आरोपियों के इस्तेमाल किए गए वाहन को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। लेकिन, दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां पर न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस की कार्रवाई से नाराज एचआरटीसी कर्मचारियों ने शनिवार को वर्कशॉप के गेट बंद करके दो घंटे प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही कर्मचारी माने थे।
वहीं गंभीर रूप से घायल एचआरटीसी चालक की हालत गंभीर बनी हुई और उसका उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह अभी भी कोमा में है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक से मारपीट के आरोपी युवकों को भगेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।