{"_id":"58a5e5544f1c1bd357d849d8","slug":"truck-accident-in-kallar-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के बीच टक्कर, कटर से काटकर निकाले घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों के बीच टक्कर, कटर से काटकर निकाले घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कल्लर के पास हुए हादसे में घायलों को टैंपों के बाहर निकालते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में सुबह साढ़े नौ बजे कल्लर के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों में सवार घायलों को कटर से वाहन काटकर बाहर निकालना पड़ा। ट्रक काटने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
इसके बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां एक मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे में दोनों ट्रकों के बीच हुई टक्कर की वजह से लंबा जाम लग गया। इस वजह से पर्यटकों सहित हजारों लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कल्लर के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान टैंपो चालक राजेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी लदरौर, बृजलाल निवासी कचौली, राकेश कुमार निवासी जबली के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनबुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
इस वजह से घायलों को वाहन से निकाला मुश्किल था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से ट्रक को कटर से काटने का फैसला लिया। करीब एक घंटे के बाद बामुश्किल घायलों को बाहर निकालने में सफलता मिली।
इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां राजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
इस वजह से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों सहित हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किसी तरह से यातायात व्यवस्था को बहाल किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार गलती टैंपो चालक की बताई जा रही है।ं हादसे में उसकी टांग में गंभीर चोटें आई हैं। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कल्लर के पास दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों को चोटें आई हैं। एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर
वीरवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से 10 किमी दूर जामली के भेड़ली नामक स्थान पर पंजाब रोडवेज की बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोटें नहीं पहुंची पर हादसे से कार भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी12एन.- 0741 मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी तथा कार नंबर एचपी-74ए-0509 भी एक ही दिशा में चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। दोनों वाहन जब भेडली में पहुंचे तो कार के आगे चल रहे वाहन ने एकदम से ब्रेक लगा दी जिस पर कार चालक ने भी अपनी कार को रोक लिया लेकिन कार के पीछे चल रही बस का चालक बस को एकदम से नियंत्रित नहीं कर सका जिसके फलस्वरूप बस कार के पिछले हिस्से से जा टकराई।