फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck accident in kallar, three injured.

ट्रकों के बीच टक्कर, कटर से काटकर निकाले घायल

Fri, 17 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 17 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
truck accident in kallar, three injured.
कल्लर के पास हुए हादसे में घायलों को टैंपों के बाहर निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में सुबह साढ़े नौ बजे कल्लर के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों में सवार घायलों को कटर से वाहन काटकर बाहर निकालना पड़ा। ट्रक काटने में करीब एक घंटे का समय लगा।

विज्ञापन


इसके बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां एक मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे में दोनों ट्रकों के बीच हुई टक्कर की वजह से लंबा जाम लग गया। इस वजह से पर्यटकों सहित हजारों लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कल्लर के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान टैंपो चालक राजेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी लदरौर, बृजलाल निवासी कचौली, राकेश कुमार निवासी जबली के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि  दोनों वाहनबुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

इस वजह से घायलों को वाहन से निकाला मुश्किल था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से ट्रक को कटर से काटने का फैसला लिया। करीब एक घंटे के बाद बामुश्किल घायलों को बाहर निकालने में सफलता मिली।

इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  यहां राजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

इस वजह से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों सहित हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किसी तरह से यातायात व्यवस्था को बहाल किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार गलती टैंपो चालक की बताई जा रही है।ं हादसे में उसकी टांग में गंभीर चोटें आई हैं। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कल्लर के पास दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों को चोटें आई हैं। एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।  



बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर
वीरवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से 10 किमी दूर जामली के भेड़ली नामक स्थान पर पंजाब रोडवेज की बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोटें नहीं पहुंची पर हादसे से कार भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी12एन.- 0741 मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी तथा कार नंबर एचपी-74ए-0509 भी एक ही दिशा में चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। दोनों वाहन जब भेडली में पहुंचे तो कार के आगे चल रहे वाहन ने एकदम से ब्रेक लगा दी जिस पर कार चालक ने भी अपनी कार को रोक लिया लेकिन कार के पीछे चल रही बस का चालक बस को एकदम से नियंत्रित नहीं कर सका जिसके फलस्वरूप बस कार के पिछले हिस्से से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed