{"_id":"58bc474f4f1c1b5801e7e9af","slug":"three-tracter-caught-by-adminstration-by-illigal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्हाणी खड्ड में अवैध खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुन्हाणी खड्ड में अवैध खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया चालक एसडीएम आदित्य नेगी व अन्यों के साथ।
- फोटो : illigal mining
घुमारवीं के सुन्हाणी खड्ड पर अवैध तरीके से किए जा रहे खनन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत एसडीएम आदित्य नेगी की अगुवाई में चली इस कार्रवाई में तीन ट्रैक्टरों को खनन करते हुए पकड़ा गया है। यह कार्रवाई सुबह पांच की गई।
विज्ञापन
तीनों चालकों से मौके पर ही दस-दस हजार रुपये का चालान वसूला गया है। ानकारी के अनुसार सुन्हाणी खड्ड से काफी समय से प्रशासन के पास अवैध खनन करने की शिकायतें आ रही थी। इसको प्रशासन ने रविवार को अंजाम देते हुए सुबह पांच बजे छापेमारी की।
विज्ञापन
जहां पर उन्होंने मौके पर तीन ट्रेक्टरों को पकड़ा। हैरान करने वाला विषय यह है कि खड्ड में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने खड्ड को जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए थे। मगर माफियाओं ने उन सभी रास्तों की बजाय अन्य रास्तें बना लिए हैं। इसको देखते हुए अब जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी ने बताया कि सुबह पांच बजे जैसे ही सुन्हाणी खड्ड में छापामारी की गई तो, वहां पर तीन ट्रैक्टर खनन करते हुए पाए गए। तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे मेड्ड लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही थी।
मगर चालकों ने चालान भरना ही उचित समझा और मौके पर ही दस-दस हजार रुपये के चालान का भुगतान किया। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि अगर किसी को भी खनन करते हुए कोई दिखे तो फौरन इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दें। इस मौके डीएसपी राजेश कुमार और एसडीएम झंडूता भी मौजूद थे।