{"_id":"570150f14f1c1b1a24c810c8","slug":"thief-arrested-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक की गाड़ी चुराने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक की गाड़ी चुराने वाला चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2015 में मालिक की गाड़ी चुराकर फरार हुए चालक को घुमारवीं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने में शिमला के एक व्यक्ति की गाड़ी को आरोपी चालक लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
शिमला से गाड़ी बिलासपुर के लिए आई थी। लेकिन, यहां से वह सीधा जम्मू चला गया। घुमारवीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जम्मू से बरामद किया था। रविवार को घुमारवीं पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी चुराने वाला शख्स बस से कहीं जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने घागस के समीप उसे दबोच लिया। उसकी पहचान अली मोहम्मद निवासी लेह के रूप में हुई है। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन