फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theift in temple

दुर्गा माता मंदिर से सोने के गहने और नकदी चोरी

Fri, 18 Mar 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
शहर से कुछ किलोमीटर दूर पुलिस लाइन एरिया के समीप स्थित दुर्गा माता मंदिर से चोरों ने वीरवार रात को सोने के आभूषण और नकदी उड़ा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात दुर्गा माता मंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर दो तोले सोने के गहने और करीब तीन हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता शुक्रवार सुबह लगा। जब पुजारी मंदिर पहुंचा। उसने मंदिर के गेट का दरवाजा टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो माता की मूर्ति से सोने की नत्थ, दो बालियां और गले का हार गायब था। पुजारी ने बताया कि करीब तीन हजार की नकदी भी मंदिर से चोरी हुई है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौर रहे कि बिलासपुर जिला में चोरी की वारदातों थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उधर, एएसपी मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed