{"_id":"57d6b06b4f1c1b932cd4769c","slug":"suspicius-death-of-student-in-haritalgyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्यारहवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी थाना के तहत डंगार पंचायत के हरितल्यांगर गांव में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर पुलिस ने सूचना मिलते ही इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अनिकेश पुत्र जगदीश सेठी भोटा स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। जगदीश सेठी ने बताया कि डंगार चौक पर उनकी दुकान है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर आ गए थे।
विज्ञापन
करीब 8 बजे उन्हें घर से फोन आया कि अनिकेश को उल्टियां आ रही हैं। उसकी हालत काफी नाजुक है। वह घर पहुंचे और अनिकेश को लेकर घुमारवीं अस्पताल गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि अनिकेश के पिता दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई दुनी चंद ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।