फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   raped after kidnaping

पहले अपहरण, फिर किया युवती से दुराचार

Fri, 08 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Fri, 08 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
raped after kidnaping
demo pic

बिलासपुर के अंतर्गत शाहतलाई इलाके की एक युवती को कथित तौर पर किडनैप करने के बाद करीब एक महीने तक कमरे में बंद कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार मार्च को दो युवकों ने एक लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाया। युवती को गाड़ी में पानी पिलाया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसने अपनी आंखें खोली तो अपने आपको एक कमरे में बंद पाया। जहां उसे करीब एक महीने तक कमरे में बंद करके रखा गया। उसके साथ दुराचार किया गया। बाद में उससे शादी के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहतलाई इलाके की 18 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर अपहरण कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। अपने पिता के साथ थाना पहुंचकर युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है। युवती चार मार्च को अपनी बहन की दुकान से सामान लाने गई थी। रास्ते में एक गाड़ी उसके सामने रुकी। एक युवक ने उसे जबरन गाड़ी के अंदर धकेल दिया। रास्ते में दोनों युवकों ने उसे पानी पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो अपने आपको एक कमरे में बंद पाया। युवती ने पुलिस को बताया है कि 31 मार्च को उन्होंने उससे जबरन एक कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। लड़की ने बताया कि जैसे-तैसे वह उनके चंगुल से छूटकर पिता के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


वीरवार को पीड़िता अपने पिता के साथ तलाई थाना गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 341,366,376डी, 506  के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं घुुमारवीं अंजनि जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परवेज नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed