{"_id":"59149c194f1c1ba74a851099","slug":"old-wone-murderer-accussed-injured-in-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी ने लॉकअप में फोड़ा अपना सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या आरोपी ने लॉकअप में फोड़ा अपना सिर
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Thu, 11 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं के एक गांव की बुजुर्ग महिला की हत्या और दुराचार मामले में गिरफ्तार जम्मू के आरोपी ने लॉकअप में अपना सिर फोड़ डाला। आरोपी को इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसके सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस का मानना है कि अपने इस कृत्य से आत्मग्लानि के कारण आरोपी ने ऐसा कदम उठाया है। खबर की पुष्टि डीएसपी राजेश कुमार ने की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने लॉकअप में दीवार में सिर मारकर खुद को बुरी तरह से घायल कर दिया था। रशपाल उर्फ विक्की निवासी (25) निवासी गांव ठिल्लू जिला रियासी जम्मू कश्मीर को पुलिस ने गांव में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या और दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी यहां पर लूटपाट के इरादे से पहुंचा था। आरोपी महिला के यहां किराएदार था और उसके घर में अकेला होने का फायदा उठाकर उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रशपाल उर्फ विक्की ने 1 मई की रात उस समय इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था। मगर अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी को जब घर में कुछ नहीं मिला तो उसने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुराचार किया और इसके बाद दराट से मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद से अचानक शख्स के गायब होने के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और इनपुट के आधार पर आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया।
इसके बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। 11 मई को आरोपी को दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी ने लॉकअप में अपना सिर फोड़ दिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर चार टांके लगे हैं। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।