फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   miner girl kidnap accused arrest

नाबालिग को भगाने का आरोपी रोहडू से गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

नाबालिग को भगा कर ले जाने और उससे शादी करने के आरोपी को पुलिस ने रोहडू से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी मौके से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है नाबालिग आठ माह से गर्भवती है। आरोपी को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार को रोहडू से गिरफ्तार किया है। खबर की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर सोम दत्त ने की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र स्व. बालक राम गांव सीला क्षेत्र की ही एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले गया था। उसके बाद आरोपी ने लड़की से जबरन शादी भी कर ली। इस संबंध में नम्होल में 9 अगस्त 2015 को एफआईआर दर्ज हुई थी। उसके बाद से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के फोन भी ट्रैक किया, लेकिन आरोपी ने अपने नंबर का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सूचना मिली की आरोपी रोहडू में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम एएसआई नम्होल अशोक कुमार, आरक्षी विनोद कुमार नम्होल, पीओ सेल के प्रभारी दौलत राम और महेंद्र और रवि कुमार की टीम ने आरोपी को रोहडू से पकड़ा। पुलिस आरोपी और नाबालिग को लेकर नम्होल आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी बिलासपुर सोम दत्त ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed