फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   illigal wine recovered from majari khad.

मजारी खड्ड से पुलिस ने पकड़ी आठ ड्रम कच्ची शराब

Sat, 11 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 11 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
illigal wine recovered from majari khad.
मजारी खड्ड में शराब के ड्रमों को नष्ट करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : illigal wine

पुलिस थाना कोट के तहत मजारी खड्ड में पुलिस ने आठ ड्रम लाहन (कच्ची शराब) बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया है। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोट पुलिस को सूचना मिली थी कि मजारी खड्ड में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खड्ड में छापेमारी की। मौके पर पहुंची एसआई राजेश पराशर की अगुवाई में पुलिस ने खड्ड में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां पर झाड़ियों में पुलिस को लाहन से भरे आठ ड्रम बरामद हुए।
विज्ञापन


कच्ची शराब की मात्रा 1600 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और भट्ठी को नष्ट कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शराब पंजाब में चुनावों के मद्देनजर सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर पुलिस ने उससे पहले ही शराब को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने आठ ड्रम लाहन बरामद की है। पुलिस ने शराब और भट्ठियों को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed