{"_id":"58ac7d464f1c1b0853b24487","slug":"fove-pickpockters-cases-in-bjp-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया हटाओ हिमाचल बचाओ रैली में कई नेताओं की जेबें साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया हटाओ हिमाचल बचाओ रैली में कई नेताओं की जेबें साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
pickpocketers
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर की मेन मार्केट में हुई भाजपा की माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ रैली में जेबकतरों ने कई लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए कई नेताओं को भी निशाना बनाया। इसमें नेताओं पैसों के साथ-साथ लोगों के जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो गए हैं। रैली में विभिन्न लोगों के करीब एक लाख रुपये पर जेबकतरों ने हाथ साफ किया है। रैली में आई भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने किसी के 60 हजार तो किसी के 11 हजार रुपये पर्स सहित उड़ा लिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को बिलासपुर में भाजपा की माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसका फायदा जेबकतरों ने भी जमकर उठाया। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही भाजपा के आला नेता पंडाल में पहुंचे तो कार्यकर्ता और लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
इसी बीच जेब कतरों ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान करीब पांच लोगों की जेबें कटने की बात सामने आई है। इसमें कई ऐसे लोगों भी थे जो कि जरूरी काम से पैसे लेकर आए थे। मगर भीड़ की आड़ में जेबकतरों ने उनकी जेबें काट दी। भाजपा नेता स्वदेश ठाकुर के मुताबिक उनके पर्स में करीब 11 हजार रुपये की राशि थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज भी थे। मगर भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने उनकी जेब काट डाली। काफी देर बाद उन्हें इस बात का पता चला। इसके अलावा राम कुमार की जेब से जेबकतरे पर्स उड़ाकर ले गए। उनके पर्स में करीब छह हजार रुपये की रकम की थी। इसके अलावा एक और शख्स भी था। जिसके पास 60 हजार रुपये की राशि थी। मगर जेबकतरों ने मौका मिलते ही उस पर भी हाथ साफर कर दिया।
शख्स एलआईसी की किस्त देने के लिए यह रकम लाया था। इसके अलावा अन्य कई लोगों की भी जेबें रैली दौरान काटने की बात सामने आई है। इसमें कइयों के जरूरी दस्तावेज भी चोर ले उड़े।
ऐसे में जिनकी जेबें कटी वह किसी से भी वहां पर कुछ नहीं कह पाए। मगर चेहरों पर शिकन जरूर देखी जा सकती थी। हालांकि देर शाम तक किसी भी नेता और कार्यकर्ता ने पुलिस में जेब कटने की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। मगर इतना साफ है कि भाजपा की माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ रैली में जेबकतरों ने जरूर कई लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया।