फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus hit person in thriphalghat, died

निजी बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
bus hit person in thriphalghat, died
accident shimla - फोटो : demo pic

निजी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक बस को बैक कर रहा था। इसी दौरान बस के पीछे खड़ा शख्स इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शख्स को फौरन घुुुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान परमानंद (55) पुत्र मेहर चंद निवासी चुराड़ी पीओ हवाण घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार सुबह का है जब थाना घुमारवीं के तहत त्रिफालघाट क्षेत्र में निजी बस का चालक बस को पीछे कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बस के पीछे खड़े परमानंद (55) पुत्र मेहर चंद निवासी चुराड़ी पीओ हवाण घुमारवीं इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग गंभीर हालत में उन्हें फौरन हरलोग स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। मगर यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बस चालक सुनील कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया है।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल में मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed