{"_id":"57e140ad4f1c1bf63aa8236c","slug":"bilaspur-rani-kotal-truck-hit-scooty-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीकोटला में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानीकोटला में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के रानीकोटला क्षेत्र में ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार रात का है जब रानीकोटला के समीप एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन घायल को मार्कंडेय अस्पताल पहुंचाया। मार्ग में हादसा होने से कुछ देेर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खारसी चौकी प्रभारी केवल सिंह ठाकुर ने बताया की जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां से ट्रक गायब था। ट्रक चालक माहुल नाला के पास ट्रक खड़ा करके वहां पर एक होटल वाले के पास चाबियां देकर खुद भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कृष्णु राम सुपुत्र लेख राम उम्र 38 गोड़ी गांव के रूप में हुई है। वह रानी कोटला में बैंक के पास चाय का ढाबा चलाता था। पुलिस के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही चालक पुलिस को गिरफ्तार कर लेगी।