{"_id":"58a1ee0c4f1c1ba340d840cb","slug":"anurag-thakur-attend-meeting-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स, भानुपल्ली रेल लाइन की औपचारिकताएं जल्द पूरी करें अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एम्स, भानुपल्ली रेल लाइन की औपचारिकताएं जल्द पूरी करें अधिकारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास समन्वय अनुश्रवण समिति के अंतर्गत विकास कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सांसद एवं समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत अधिकारियों ने बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
आगे भी इस गति को बनाए रखें। अधिकारियों को विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर समय पर तकनीकी स्वीकृतियां और औपचारिकताएं पूरी करने को कहा ताकि लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला के लिए एम्स जैसा बड़ा स्वास्थ्य संस्थान स्वीकृत किया गया है। संबंधित विभाग इसके लिए सभी प्रकार की औपचारिकताओं को पूरा कर केंद्र सरकार को भेजें ताकि इस बड़े प्रोजैक्ट के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
इसी प्रकार भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाईन के सर्वे के लिए भी भूमि अधिग्रहण मामलों सहित अन्य सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि इन दोनों बड़ी परियोजनाओं से जिला और प्रदेश को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने दोनों परियोजनाओं के लिए आगामी वित्त वर्ष में समुचित बजट का प्रावधान करवाने का भी आश्वासन दिया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को जिला में संचालित किए जा रहे निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर कड़ी नजर रखने और हर पंद्रह दिन में क्लीनिकों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग की एमडीएम, आरएमएसए और एसएसए योजनाओं के अंतर्गत कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर स्मार्ट क्लास रूम में 15 दिन के भीतर बच्चों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान करें।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी, एसडीएम झंडूता नवीन कुमार, आईएएस प्रोबेशनर अपूर्व देवगन, परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) सुभाष गौतम, जिला योजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।