{"_id":"5c65bfefbdec22738c0f2080","slug":"61550172143-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में छात्र का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में छात्र का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। नगर के एक कालेज के छात्रों के दो गुट मामूली विवाद को लेकर आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान पत्थरबाजी करके तीन छात्रों ने एक छात्र का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला शीरीमियां निवासी फाजिल नगर के एक कालेज में पढ़ता है। आरोप है कि वह बुधवार की शाम टयूशन पढ़कर अपने घर को जा रहा था। रास्ते में ग्राम गंगापुर बहांपर निवासी दूसरे छात्र प्रयांत कुमार से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रयांत ने अपने साथी रिपनम व लवी की मदद से पत्थरों से प्रहार करके घायल कर दिया। छात्रों की चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और छात्रों के दोनों गुटों के बीच बीच बचाव कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान हमलावर पक्ष के छात्र भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, हमलावर पक्ष के संमर्थकों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकयत की कि उनका पुत्र नगर के मोहल्ला डैम कालोनी के कालेज में परीक्षा दे रहा है और दूसरे ग्रुप के युवक उसे घेरने के लिए कालेज के बाहर खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दूसरे पक्ष के युवक खिसक लिए। वहीं, ग्राम मुल्लाखेड़ा का मजरा निवासी कैलाश की पत्नी तुलसा को रंजिशन गांव निवासी नौबत, बिजेंद्र, धान सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।