फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जब्बल के पास से जेसीबी ले उड़े चोर, मामला दर्ज

जब्बल के पास से जेसीबी ले उड़े चोर, मामला दर्ज

Fri, 31 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
जब्बल के पास से जेसीबी ले उड़े चोर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में जुखाला के पास जब्बल में जेसीबी चोरी होने का मामला सामने आया है। जेसीबी मालिक ने बरमाणा थाना में पुलिस के पास शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दी हुई शिकायत में उर्मिल शर्मा पुत्र पुष्पराज निवासी करसोग ने बताया कि उन्होंने अपनी जेसीबी को ठेकेदार के पास कार्य के लिए दिया हुआ था। उन्हें ठेेकेदार का फोन आया कि उनकी जेसीबी यहां पर नहीं है। ठेेकेदार ने बताया कि उन्होंने जेसीबी को हर जगह तलाश किया है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद जेसीबी मालिक उर्मिल शर्मा ने जेसीबी के चोरी होने का मामला बरमाणा थाना में दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेसीबी की कुल कीमत 45 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जेसीबी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed