{"_id":"5b60763e4f1c1b9c3e8b4633","slug":"51533048382-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के मासूम ने निगली यूरिया खाद, हालत नाजूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल के मासूम ने निगली यूरिया खाद, हालत नाजूक
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के गांव सरैल में दो साल के मासूम की यूरिया खाद खाने से तबीयत खराब हो गई है। बच्चे को स्वारघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सरैल गांव के दो साल के कार्तिक पुत्र सिंघू ने घर में रखी यूरिया खाद को खाने की वस्तु समझ कर खा लिया जिससे बच्चे की हालत खराब हो गई। बच्चे की तबीयत खराब होता देख परिजनों ने तुरंत मासूम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया।
स्वारघाट में बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर व नाजुक बताई जा रही है लेकिन खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।