{"_id":"595fcd584f1c1b85608b467f","slug":"41499450712-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दधोल पुल से नीचे गिरा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दधोल पुल से नीचे गिरा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे में दधोल पुल पर बीती रात को ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीती रात को सीमेंट से लदा ट्रक हमीरपुर की ओर जा रहा था। मगर दधोल पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लुढ़क गया। ट्रक में सीमेंट की कुछ बोरियां पानी में गिर गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग भी यहां पहुंच गए थे। इसके बाद ट्रक चालक को एबुंलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दधोल पुल की चौड़ाई नाममात्र होने के कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी इस पुल पर विभिन्न हादसों में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।