{"_id":"59b979284f1c1b2e688b4634","slug":"201505327400-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वर्षीय बच्ची से चचेरे भाई ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 वर्षीय बच्ची से चचेरे भाई ने किया दुराचार
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं क्षेत्र में चचेरे भाई ने 11 वर्षीय बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग आरोपी के पास पढ़ाई करने के लिए जाती थी। इसी दौरान युवक ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग पढ़ने के लिए आरोपी के घर जाती थी। घरवालों को किसी बात की कोई चिंता नहीं थी क्योंकि आरोपी रिश्तेदारी में नाबालिग का चचेरा भाई लगता था। मगर किसी को क्या मालूम था कि भाई ही बहन के साथ इस तरह की हरकतों को अंजाम देगा। पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता आरोपी के पास पढ़ने जाती थी, तो वह उसे अश्लील वीडियो दिखाता था। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग से दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। जब बच्ची ने इस बारे में मां को बताया उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर मामले के आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।