{"_id":"5bdc68f6bdec2269543147c3","slug":"181541171446-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पंसारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पंसारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शहर के दो पंसारियों के खिलाफ प्रतिबंधित सामग्री बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त मामला वन विभाग के एसीएफ और आरओ की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। खबर की पुष्टि एएपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। बताया कि वन विभाग ने कार्रवाई के दौरान उक्त पंसारियों के पास प्रतिबंधित सामग्री पकड़ी थी जिसके बाद पुलिस के पास इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार देर शाम से शुरू हुई छापेमारी के दौरान डियारा और नजदीक चेतना चौक के पास चल रही पंसारी की दुकानों से प्रतिबंधित सामग्री पकड़ी गई है।
वन विभाग की टीम ने इन दोनों पंसारियों से सामान जब्त कर लिया है। इनके खिलाफ वन विभाग के एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज हुआ है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
.................................................................................