{"_id":"5b7d784042c792464d1baf1c","slug":"181534949440-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और स्कूटर की टक्कर, सवारियां बचीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो और स्कूटर की टक्कर, सवारियां बचीं
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो और स्कूटर की टक्कर, सवारियां बचीं
कोर्ट और जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पूर्णम मॉल के पास से कोर्ट व जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर दोपहर दो बजे के करीब एक स्कूटर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो से टकराने के बाद स्कूटर काफी दूर जाकर गिरा लेकिन गनीमत रही की हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सवारियां लेकर जिला अस्पताल की ओर जा रहा था, जैसे ही उसने अस्पताल जाने के लिए यू टर्न लेना चाहा तो सामने से बिलासपुर बस अड्डा की ओर जा रहे एक स्कूटर चालक ने ऑटो को देखा नहीं और उसके सामने वाले टायर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह स्कूटर में सवार दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे। जबकि ऑटो का अगला टायर मुड़ जाने से वह भी वहीं पर खड़ा हो गया। स्कूटर चालक व ऑटो चालक के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। जबकि ऑटो में बैठी सवारियां भी बच गईं।
-----------
...खेमराज शर्मा।